मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी| डूबने से बच्चों सहित मां की भी मौत हो गई। मामला जिले के ग्राम अरंडिया का है, महिला ने ये कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लगी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
मप्र में दर्दनाक हादसा, हॉकी खिलाड़ियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत
जानकारी के मुताबिक परसवाड़ा थाना इलाके के ग्राम अरंडिया में सोमवार सुबह एक महिला अपने दो बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। ग्रामीणों ने इसे देखा तो तुरंत वहां दौड़े और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका कारन अभी साफ़ नहीं हो पाया है। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद में ऐसा कदम उठाया है।
महंगी गाड़ियों से हो रही तस्करी, कार में 10 लाख का डोडाचूरा ले जाते युवक हुए गिरफ्तार..
ग्रामीणों ने महिला को कूदते देख लिया था। लेकिन जबतक ग्रामीण तालाब पर पहुंचते महिला बच्चों सहित पानी में डूब गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि महिला अपने घर से सुबह खेत गई थी। उसके खेत के पास तालाह भी है। हो सकता है कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने ये कदम उठाया है। इस घटना के बाद गांव में शोक छा गया है। पुलिस ने महिला के आत्महत्या का कारण खोजने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=Avq6CqRweSQ