अशोकनगर: मौसेरे भाई ने दोस्तों के साथ 9 महीने तक किया रेप,पीड़ित ने बच्ची को जन्म देने के बाद कुएं में फेंका

अशोकनगर: मौसेरे भाई ने दोस्तों के साथ 9 महीने तक किया रेप,पीड़ित ने बच्ची को जन्म देने के बाद कुएं में फेंका

Share this News

अशोकनगर में 14 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ने एक बच्ची को जन्म देकर कुएं में फेंक दिया। पता चला कि लड़की का मौसेरा भाई अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ लड़की का पिछले 9 माह से रेप कर रहा था। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग से देह व्यापार
नाबालिग से देह व्यापार

20 सितंबर को कदवाया गांव के हनुमान मंदिर के पास कुएं में नवजात का शव मिला था। पुलिस ने नवजात को निकाला और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पीएम रिपोर्ट में पता चला कि नवजात को कुएं में जिंदा फेंका गया था। उसकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। पुलिस को दौरान पता चला कि गांव की ही 14 साल की लड़की ने शिशु को जन्म दिया था। इसके बाद पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लड़की ने पूरी आपबीती बता दी। पुलिस ने लड़की को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।

भोपाल: 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास की सजा

लड़की ने पुलिस को बताई आपबीती
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह पिता के साथ गांव में रहती है। जब वह छोटी थी, तभी मां की चल बसी थीं। अक्टूबर 2020 में एक दिन वह घर पर अकेली थी। पिता खेत पर गए थे। गांव का ही रहने वाला उसका मौसेरा भाई कछेंदी उर्फ छोटू विश्वकर्मा (21) आया। उसने मौका पाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। धमकी देकर कछेंदी उसे एक जगह ले गया। यहां उसका दोस्त राहुल भी मौजूद था। दोनों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपियाें ने धमकी देकर अन्य तीन दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पिछले 11 माह से आरोपियों ने कई बार उसका रेप किया। वह गर्भवती भी हो गई। पिता ने भी ध्यान नहीं दिया।

समाज के डर से बच्चे को फेंक दिया
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को वह शौच के लिए गई थी। यहां उसकी डिलिवरी हो गई। समाज के डर से उसने नवजात को कुएं में फेंक दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने 25 सितंबर को कछेंदी, राहुल (20), सचिन (19) समेत दो अन्य नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 376 और पाॅस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों नाबालिग आरोपियों को पुलिस सोमवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी।

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।