फिर से मामू बनेंगे सलमान खान,बहन अर्पिता दूसरी बार प्रेग्नेंट..

फिर से मामू बनेंगे सलमान खान,बहन अर्पिता दूसरी बार प्रेग्नेंट..

Share this News

मुंबई। सलमान खान एक बार फिर मामू बनने वाले हैं। उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस बात की पुष्टि खुद अर्पिता के पति और सलमान के जीजा आयुष शर्मा ने आईफा अवॉर्ड इवेंट में की। आयुष ने ग्रीन कार्पेट अपीयरेंस के दौरान कहा- “हां अर्पिता और मैं दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। ये मोमेंट हम दोनों के लिए ही बेहद खास है। हम दोनों ही बेबी का बेसब्री से इंतजार है।”

मौनी रॉय की कार पर 11वीं मंजिल से गिरा पत्थर, मुंबई मेट्रो पर भड़कीं एक्ट्रेस

2016 में पहले बच्चे की मां बनी थीं अर्पिता :
अर्पिता और आयुष पहली बार मार्च, 2016 में पेरेंट्स बने थे। तब अर्पिता ने बेटे आहिल को जन्म दिया था। आहिल मामू सलमान के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर आहिल और सलमान के कई वीडियो और फोटोज आते रहते हैं।

बॉर्डर पर भारतीय सैना के युद्ध अभ्यास से घबराया चीन

2014 में हुई थी अर्पिता की शादी :
अर्पिता और आयुष की शादी 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में हुई थी। बाद में रिसेप्शन मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुआ था। शादी और रिसेप्शन में बॉलीवुड से कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अर्पिता की हल्दी और मेहंदी की रस्में 16 नवंबर को मुंबई में बांद्रा स्थित सलीम खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में की गई थी। इसी दिन होटल ताज में संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था और अगले दिन खान परिवार हैदराबाद रवाना हो गया था, जहां अर्पिता और आयुष शादी की बंधन में बंधे।

https://youtu.be/iNgCzCgmH78

पॉलिटिकल फैमिली से हैं सलमान के जीजा :
आयुष शर्मा एक बिजनेसमैन हैं और वे राजनीति परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उनके दादा सुखराम शर्मा राजनीतिक गलियारों का चिरपरिचित नाम रहा है। सुखराम यूपीए सरकार में केंद्रीय संचार मंत्री (1996) भी रह चुके हैं।

@vicharodaya

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है