दमोह उपचुनाव में कांग्रेस के अजय टंडन 17 हजार जीतें,भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने पूर्व मंत्री मलैया को बताया उनकी हार कि वजह

    Share this News

    मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55 दमोह में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस कैंडिडेट अजय टंडन ने 17089 वोटों से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह को हराया है। भाजपा के राहुल सिंह लोधी ने हार के लिए पूर्व मंत्री जयंत मलैया काे जिम्मेदार ठहराया है।

    मतगणना रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। मतगणना 26 राउंड में होगी। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां बीजेपी की तरफ से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।

    कोरोना संक्रमण रोकने अब होगी BSC नर्सिंग/GNM की छात्राओं भर्ती, 20 हजार तक मिलेगा वेतन

    17 राउंड बाद अब कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि भाजपा ने अभी हार नहीं मानी है। अभी तक सिर्फ पांचवें राउंड में ही भाजपा को 655 वोटों की बढ़त मिली थी। इसके बाद अब 18वें राउंड से बढ़त मिलना शुरू हुई है। इसके बाद फिर भाजपा को झटका लगा। कुल वोटों में से 52.44% वोट कांग्रेस और 40.45% वोट भाजपा के खाते में गए हैं। 6.48% वोट अन्य के खाते में गए हैं।

    भोपाल में किराना सामान की होम डिलीवरी:प्रशासन ने 54 व्यापरियों को दी अनुमति

    दमोह तहसील के गांव खेरूआ के रहने वाले राहुल सिंह लोधी अपना ही गृह मतदान केंद्र हार गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी अजयसिंह टंडन को 206 वोट मिले, जबकि राहुल सिंह को केवल 108। वे यहां 98 वोट से अपने ही गांव में बूथ हार गए।

    जनता कर्फ्यू में बिना मास्क बेच रहा था फल, जुर्माना करने पर नगर परिषद के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सीएमओ बचने कार में दुबक गए