सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर में यूं दिखी कुशल महिला व्यापारी, ग्राहक को परोसी फलहारी खिचड़ी

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर में यूं दिखी कुशल महिला व्यापारी, ग्राहक को परोसी फलहारी खिचड़ी

Share this News

भोपाल सोन चिरैया आजीविका उत्सव 2021 में पहुंची सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

अपने मुखर व्यवहार की वजह से विपक्ष के निशाने पर रहने वाली सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर इस बार कुशल महिला व्यापारी की तरह दिखाई दीं। वे नए भोपाल सोन चिरैया आजीविका उत्सव 2021 में पहुंची वहां खानपान की सामग्री बेचने वाली महिला व्यापारी के स्टॉल पर दुकानदार की भूमिका में खड़ी हो गई। जहां उन्होंने फलहारी खिचड़ी बनाकर ग्राहकों को परोसी तो जय-जयश्रीराम के नारों के साथ उनके जयकारों के नारे लग गए।

रेल, सड़क और एयरपोर्ट बेचकर राम के नाम पर वोट मांगती है भाजपा: सचिन पायलट

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर छह नंबर बस स्टाप के पास बुधवार की रात पहुंची। यहां सोन चिरैया आजीविका उत्सव 2021 भोपाल दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा स्व सहायता समूह के उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की जा रही थी। इसमें उन्होंने एक महिला दुकानदार के काम की सराहना की। साध्वी ने महिला दुकानदार की जगह भगोनी और चम्मच हाथ में लेकर फलहारी खिचड़ी बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने फलहारी खिचड़ी बनाकर ग्राहक को परोसी तो न केवल दुकानदार खुश हो गई बल्कि वहां मौजूद लोगों ने उनके कुशल व्यापारी की भांति काम संभालने पर जयकारे के नारे भी लगाए। मौजूद भीड़ ने पहले जयश्रीराम के नारे लगाए और फिर साध्वी प्रज्ञा सिंह के नारे भी लगाए।

हाल ही में जो बयान दिए थे, उससे बनी थी विवाद की स्थिति 
गौरतलब है कि पिछले पिछले दिनों सांसद ने नवरात्रि व दशहरा उत्सव में कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा व कांग्रेस पर जो बयान दिए थे, उससे विवाद की स्थिति बन गई थी। उन्होंने कांग्रेस विधायक शर्मा को विधायक होने के काबिल नहीं होने की बात तक कह दी थी। इसके बाद भोपाल में ही सेंट्रल स्कूल क्रमांक दो में नमाज पढ़े जाने पर स्कूल प्रबंधन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे।
CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।