सागर में मक्के की फसल के बीच गांजे के लगाए थे 39 पौधे,पुलिस ने दबोचा

सागर में मक्के की फसल के बीच गांजे के लगाए थे 39 पौधे,पुलिस ने दबोचा

Share this News

खेत में बने मकान के पीछे मक्का की फसल के बीच में गांजे के लगाए थे 39 पौधे

मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना पुलिस ने किशनपुर में दबिश देकर गांजे की खेती पकड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने मक्के की फसल के बीच गांजे के लगभग तीन दर्जन से अधिक पौधे लगा रखे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत से 39 गांजे के पौधे बरामद किए है।

मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम किशनपुर में कलू पुत्र कैलाश गौड़ उम्र 35 साल निवासी किशनपुर ने अपने खेत में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। जानकारी मिलते ही केसली थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी।

मध्य प्रदेश से लूटकर दुबई में बेचते थे मोबाइल बदले में लाते थे सोना

जिसके बाद टीम के साथ मौके पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी। जहां से आरोपी कलू गौड़ को हिरासत में लिया और खेत में छानबीन शुरू की। जांच के दौरान खिरका वाले हार में खेत में बने मकान के पीछे लगी मक्का की फसल के बीचोंबीच गांजे के पौधे लगे मिले। गांजा देख पुलिस ने पौधों को उखाड़ा। कार्रवाई के दौरान खेत से 39 गांजे के पौधे जब्त किए गए। जिनका वजन 10 किलोग्राम निकला। मामले में पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी कलू को गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई।

केसली थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने बताया कि आरोपी के खेत से गांजे के 39 हरे पौधे जब्त किए गए हैं। आरोपी कलू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। मामले में गांजे के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई टीम में एएसआई बलवंत सिंह, प्रआर सुधीर रिछारिया, आरक्षक विनोद, हुकुम सिंह, नीलेश, पुष्पेन्द्र, मनोज आदि शामिल थे।

विचारोदय न्यूज़ को डाउनलोड करें 

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है