शादी समारोह में भाग लेने वाली 19 महिलाओं सही 31 लोग हिरासत में..

शादी समारोह में भाग लेने वाली 19 महिलाओं सही 31 लोग हिरासत में..

Share this News

त्रिपुरा में कोरोना महामारी को लेकर लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान आयोजित शादी समारोह में शिरकत करने वाले 31 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और इसमें 19 महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि, शहर के एक अन्य विवाह समारोह स्थल पर भी छापेमारी की गई, लेकिन यहां से किसी को हिरासत में नहीं लिया गया।

 

बारात में PPE किट पहनकर ठुमके लगा रहा था ये शख्स, VIDEO हुआ वायरल

मुख्य सचिव मनोज कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगरतला के नगर निगम क्षेत्र में रात के 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया था। सार्वजनिक स्थानों के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने गाइडलाइन भी जारी की थी। 

https://www.instagram.com/p/COMW4PPBFk1/?utm_source=ig_web_copy_link

दोनों किडनी ख़राब लंग्स में पानी और 10 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद भी नहीं मानी हार, कहा मन में है विश्वास,

जिलाधिकारी शैलेश कुमार यादव ने देर रात शहर के दो विवाह मंडपों पर छापेमारी की। इन स्थानों पर जारी गाइडलाइन से कहीं ज्यादा संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने 19 महिलाओं सहित 31 लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया।

MP से 93 टन ऑक्सीजन गायब CM की रिव्यू मीटिंग खुलासा 527 की जगह 434 टन ही मिली ऑक्सीजन

जिलाधिकारी ने कहा कि इन वैवाहिक समारोहों में शामिल लोग हाई प्रोफाइल हैं। ये खूब पढ़े-लिखे भी हैं। इसके बाद भी इन्होंने कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैंने इन आयोजनों को मूकदर्शक बनकर देखने वाले पुलिस वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों सहित कुछ लोगों ने जिलाधिकारी पर दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि जिलाधिकारी ने पुजारियों तक से धक्का-मुक्की की।

लापरवाही: कोरोना काल में चल रहा था बोर्डिंग स्कूल, 42 छात्र व तीन कर्मचारी मिले संक्रमित

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।