इन 10 गिफ्ट आइडियाज़ से ‘किस डे’ को अपने पार्टनर के लिए बनाएं खास

इन 10 गिफ्ट आइडियाज़ से ‘किस डे’ को अपने पार्टनर के लिए बनाएं खास

Share this News

इस साल का वैलेंटाइन वीक अपने सफर के आखिरी पड़ाव की तरफ पहुंच रहा है। ये सात दिन जिसे वैलेंटाइन वीक भी कहा जाता है, सारी ज़िंदगी के कुछ अहसास अपने आप में समेटे होता है। कुछ यादें जिसे आप सहेज कर रखना चाहते हैं। रोज़ डे से शुरू हुए इस सफर का अंत 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे से होता है। वही, वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले होता है किस डे जो हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है।

12_02_2020-kiss-day-2020-gifts_20023713

वेलेंटाइन डे के बाकी दिनों की तरह ही इस दिन का भी खास महत्व है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को किस कर अपना प्यार ज़ाहिर करते हैं और साथ ही इस दिन को खास बनाने के लिए स्पेशल एफर्ट्स भी करते हैं। जैसे इस दिन के नाम से ज़ाहिर है कि इस दिन महज़ एक प्यार भरे स्पर्श से अपने जज़्बातों को बयां किया जा सकता है।

इस खास मौके पर पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए मार्केट में ढेरों आयटम उपलब्ध होते हैं। आइए जानें कि क्या-क्या गिफ्ट किया जा सकता है।

1. किस डे पर आप अपने पार्टनर को दिल के आकार का कुशन गिफ्ट कर सकते हैं जिसके ऊपर आईलवयू या प्यार भरी लाइनें लिखी होती हैं।

2. इसके अलावा आप टेडी सॉफ्ट टॉय दे सकते हैं जो काफी पॉपुलर है। हार्ट हैंडल मग भी दिया जा सकता है।

3. किस डे पर प्लास्टिक के रंग बिरंगे फूलों का बुके, फोटो फ्रेम, चॉकलेट, अंगूठी, पर्स आदि गिफ्ट किए जा सकते हैं।

4. अगर आपके पार्टनर को कोई खास चीज़ या रंग पसंद है तो आप उसकी पसंद को भी ध्यान में रखकर गिफ्ट दे सकते हैं।

5. लड़कियों को आमतौर पर जूलरी पसंद होती है, तो आप उन्हें इयरिंग, नेकलेस या फिर अंगूठी किस डे पर गिफ्ट कर सकते हैं।

6. आप चाहें तो अपने हाथों से उनके लिए कार्ड और केक बनाकर उन्हें खिला सकते हैं।

7. वहीं, लड़कियां अपने पार्टनर को इस दिन रोमांटिक डिनर या फिर ड्राइव पर ले जा सकती हैं।

8. आप अपने पार्टनर को गिफ्ट में कपड़े, घड़ी, वॉलेट या फिर जूते दे सकती हैं।

9. इसेक अलावा लड़को को परफ्यूम या कफलिंग जैसी चीज़ें काफी पसंद होती हैं, ये भी गिफ्ट का एक अच्छा ऑप्शन है।

10. अगर आपके पार्टनर संगीत प्रेमी हैं, तो आप उन्हें इससे जुड़ा कोई तोहफा भी दे सकती हैं।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है