रक्षा बंधन से पहले कमलनाथ सरकार ने दिया महिलाओं को तोहफा

Share this News

अब प्रदेश की महिलाएं पुरुषों की तरह सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाती हुई नजर आएगी। सरकार ने महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने पर 40 फीसदी अनुदान देने का फैसला किया है।सबसे पहले इसकी शुरुआत एमपी के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर से होगी। अगर यहां सरकार का यह प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य जिलों में लागू किया जाएगा।सरकार के इस फैसले के बाद महिलाओं में खुशी की लहर है।रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को ये सरकार का तोहफा माना जा रहा है।

दरअसल, सोमवार देर रात मुख्यमंत्री निवास पर हुई पॉलीटिकल कैबिनेट कमेटी की पहली बैठक में इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई। नगरीय प्रशासन विभाग ने भोपाल-इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर व उज्जैन के लिए ई-रिक्शा का प्रस्ताव दिया था। सीएम ने कहा कि पहले इसे इंदौर में ही लागू करो। यदि वहां सफल रहता है तो उसे आगे बढ़ाएंगे।शुरुआत में इंदौर-भोपाल में 50-50 महिलाओं को ई-रिक्शा दिए जाएंगे। यदि यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो अन्य जिलों ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी इसे लागू किया जाएगा।हालांकि इसमें क्या शर्ते होगी यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है।

https://youtu.be/AedYOe_WRgc

@विचारोदय

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है